कौन है मोदी का सबसे बड़ा दुश्मन ?
देश के 9 राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी, 43 डिग्री पहुंचा तापमान, यहां पर बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, पंजाब और अन्य राज्यों सहित विभिन्न राज्यों में बारिश और लू की स्थिति की भविष्यवाणी की है।

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग की तरफ से दी गई सूचना के अनुसार, झारखंड, तेलंगाना और रायलसीमा में 4-6 अप्रैल के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव (लू) चलेगी। इन इलाकों में अगले तीन दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी सात अप्रैल तक लू जैसी स्थिति बनी रहेगी। यहां पर कड़ी धूप निकलेगी। इसकी वजह से गर्मी में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसके अलावा केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 7 अप्रैल तक गर्म मौसम रहने की संभावना है। 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान रायलसीमा में भीषण गर्मी देखने को मिली। नान्डयाल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है।
Presented by smart technology
Writer by ✍️ vaibhav Honule

Leave a comment