ISRO Pushpak Viman : रावण का पुष्पक विमान अब रचेगा इतिहास, इसरो कर रहा यह बड़ी तैयारी, जानें पुष्पक विमान की पूरी कहानी

Ravan ka Pushpak Viman Kiska tha: आज 22 मार्च को इसरो ने स्वदेशी स्पेस शटल पुष्पक विमान को सफलतापूर्ण लॉन्च किया। इस विमान को भारत की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। इसरो आने वाले समय में इस रॉकेट से जुड़ी और भी योजनाएं लेकर आएगा

सोशल मीडिया पर इसरो के इस लॉन्च के बाद से ही रावण के पुष्पक विमान के बारे में भी बातें होने लगी है। लोग पुष्पक विमान के पौराणिक महत्व के बारे में चर्चा कर रहे हैं। रामायण के अनुसार पुष्पक विमान को आदिकाल का पहला आधुनिक विमान भी कहा जाता है। आइए, जानते हैं रावण के पुष्पक विमान की पूरी कहानी।

22 मार्च को इसरो ने ‘पुष्पक’ विमान को सफलतापूर्वक लैंड कराकर इतिहास रच दिया। पुष्पक विमान एसयूवी के साइज का पंखों वाला रॉकेट है, जिसे ‘स्वदेशी स्पेस शटल’ भी कहा जा रहा है। इस रॉकेट को भारत की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुष्पक विमान के इस टेस्ट को कर्नाटक के चित्रदुर्ग मे किया गया है। इस स्वदेशी स्पेस शटल के धार्मिक महत्व की बात करें, तो इस रॉकेट का नाम रावण के पुष्पक विमान के नाम पर रखा गया है लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि रावण का पुष्पक विमान रावण का था ही नहीं बल्कि रावण ने इसे अपने भाई कुबेर से छीना था। माना जाता है कि उस समय के अनुसार इस विमान में आज की टेक्नोलॉजी की तरह ही ऐसी कई विशेषताएं थीं, जिसके कारण पुष्पक विमान को आदिकाल का पहला आधुनिक विमान भी माना जाता है। उस युग में पुष्पक विमान की चर्चा तीनों लोकों में फैली हुई थी। आइए, जानते हैं कि रावण के पुष्पक विमान की खास बातें।

रावण का जो पुष्पक विमान तीनों लोकों में प्रसिद्ध था और जिसके बारे में आज भी बात होती है, वो रावण का था ही नहीं। रावण ने पुष्पक विमान अपने बड़े भाई कुबेर से छीना था। सबसे पहले इस पुष्पक विमान को भगवान विश्वकर्मा ने ब्रह्मा जी के लिए बनाया था। ब्रह्मा जी ने कुबेर से प्रसन्न होकर पुष्पक विमान को कुबेर को भेंट के स्वरूप दिया था लेकिन रावण को जब इस विमान की विशेषताओं के बारे में पता चला, तो रावण ने पुष्पक विमान को कुबेर से छीन लिया। इस पुष्पक विमान के कारण रावण और कुबेर के बीच में युद्ध हुआ था।

ISRO इसरो को मिली बड़ी कामयाबी, दोबारा इस्तेमाल हो सकने वाले पुष्पक विमान का सफल परीक्षण, जानें खासियत.

Presented by smart technology

Writer by ✍️ VAIBHAV HONULE

One response to “ISRO Pushpak Viman 🚀 : रावण का पुष्पक विमान अब रचेगा इतिहास”

Leave a reply to smart technology Cancel reply

Trending

Design a site like this with WordPress.com
Get started